वर्ष 2020 में पड़ने वाले चंद्र ग्रहण एवं सूर्य ग्रहण।

वर्ष 2020 में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण की समय सीमा एवं तिथि।
नए साल में देश में कब-कब सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगेगा। महत्‍वपूर्ण बात यह है कि वर्ष 2020 में लगने वाला सबसे पहला ग्रहण चंद्रग्रहण होगा। 
ज्ञात हो कि वर्ष 2020 में कुल छह ग्रहण लगेंगे, जिनमें से तीन चंद्रग्रहण होंगे, दो सूर्य ग्रहण होगा। 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण दिसंबर माह में लगेगा।
चंद्र ग्रहण जो 10 जनवरी 2020 को लगेगा का समय   
ग्रहण का क्‍या होगा समय:  रात 10:37 बजे से 11 जनवरी को 2:42 बजे तक होगा। 
कहां-कहां दिखाई देगा : एशिया, भारत, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका।  


वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण, जो 5 जून, 2020 को लगेगा  
ग्रहण का क्‍या होगा समय: रात को 11:15 बजे से 6 जून को 2:34 बजे तक लगेगा। 
कहां-कहां दिखाई देगा: एशिया, भारत, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका।   


चंद्र ग्रहण जो 5 जुलाई 2020 को लगेगा
ग्रहण का क्‍या होगा समय : सुबह 08:37 बजे से 11:22 बजे तक लगेगा।
कहां-कहां दिखेगा ग्रहण: अमेरिका, दक्षिण पूर्व यूरोप और अफ्रीका। 


चंद्र ग्रहण जो 30 नवंबर, 2020 को लगेगा
ग्रहण का क्‍या समय होगा : दोपहर को 1:02 बजे से शुरू होकर शाम 5:23 तक लगेगा। 
कहां-कहां दिखेगा ग्रहण: एशिया, भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर।   


वर्ष 2020 में लगने वाले सूर्य ग्रहण 
2020 में पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा।
ग्रहण का समय: सुबह 9:15 से दोपहर 3:04 तक होगा। 


पूर्व ग्रहण (Full Eclipse) सुबह 10:17 से 2.02 तक होगा। वहीं ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव 12:10 बजे होगा।कहां-कहां दिखेगा: एशिया, भारत और दक्षिण पूर्व यूरोप। 


वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर, 2020 को लगेगा  
क्‍या होगा ग्रहण का समय: 14 दिसंबर शाम 7:03 बजे से 15 दिसंबर को 12 बजे तक लगेगा। 
कहां-कहां दिखेगा ग्रहण: यह भारत में नहीं दिखेगा, इसे प्रशांत महासागर में देखा जाएगा।