ब्रिटेन की अंतरिक्ष यात्री हेलेन शरमन ने माना होता है एलियंस का अस्तितव।

अब अंतरिक्ष में समय बिता चुकी ब्रिटेन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हेलेन शर्मन ने दावा किया है कि एलियन होते हैं। वे पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ब्रह्मांड में लाखों ग्रह, उपग्रह और तारे हैं। हर खगोलीय पिंड का अपना एक अलग वातावरण है और पृथ्वी का वातावरण और जीवन अन्य से जुदा है। शायद, इसीलिए हम उन्हें नहीं जान पाते। एक ब्रिटिश पत्रिका में शर्मन के दावे सामने आए हैं। अपने दावों में उन्होंने कहा कि हालांकि, एलियंस मनुष्यों की तरह कार्बन और नाइट्रोजन से नहीं बन सकते हैं। यह संभव है कि वे अभी यहां मौजूद हों पर हम उन्हें नहीं देख सकते हैं। 




ब्रिटेन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री 


बता दें कि 56 वर्षीय शर्मन ने मई 1991 में रूसी मॉड्यूलर अंतरिक्ष स्टेशन मीर के एक मिशन में भाग लेकर इतिहास रचा था। एक साक्षात्कार में अंतरिक्ष यात्री ने बताया कि उस समय उन्हें बेहद खुशी होती है, जब लोग आपको केवल एक ब्रिटिश नागरिक के बजाय ब्रिटेन की पहली महिला अंतरिक्ष के तौर पर जानते हैं। उन्होंने कहा अब जब भी ब्रिटेन के अंतरिक्ष यात्रियों की चर्चा होगी तो उन्हें भी देश के पहले अंतरिक्ष यात्री टिम पीक के साथ याद किया जाएगा।


धरती का दौर कर चुके हैं एलियन


इनसे पहले अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के इंटेलिजेंट सिस्टम डिवीजन के वैज्ञानिक सिल्वानो पी. कोलंबानो का भी मानना था कि हो सकता है कि एलियंस धरती का बहुत पहले ही दौरा कर चुके हों। एक अध्ययन में उन्होंने दावा किया था कि एलियंस की जिंदगी इंसानों से काफी अलग हो सकती है। उन्होंने कहा, 'यह जरूरी नहीं कि दूसरी दुनिया के जीव जिन्हें हम खोज रहे हैं या जो हमें खोज रहे हैं, वे हमारी तरह कार्बन के बने हों।' कोलंबानो ने कहा कि बाहरी दुनिया के प्राणी काफी बुद्धिमान हो सकते हैं। हो सकता है उन्होंने उस तकनीक का भी पता लगा लिया हो, जिस बारे में हम अभी सोच भी नहीं सकते। 


हॉकिंग ने भी माना था होते हैं एलियंसअं


अंतरिक्ष वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने भी माना था कि एलियन का अस्तित्व है। पर उनका यह भी मानना था कि एलियंस को खोजने के चक्कर में हम अपने लिए ही परेशानी खड़ी कर लेंगे। यह सदी खत्म होते-होते इंसानों के सामने कई परेशानियां खड़ी होने लगेंगी। लिहाजा, हमें दूसरे ग्रहों पर कॉलोनियां बनाने के काम में अभी से जुट जाना चाहिए।