श्री कृष्ण का चमत्कारी पत्थर जो है आज भी है मौजूद।

श्रीकृष्ण का चमत्कारी पत्थर जिसे 7 हाथी मिलकर भी हटा नहीं पाए, भारत की इस जगह आज भी है मौजूद।
कहते हैं दुनिया की कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक भी कोई नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसा ही एक अजूबा है ‘कृष्णा की बटर बॉल’ के नाम का एक विशालकाय पत्थर, जो दक्षिणी भारत में चेन्नई के एक कस्बे में महाबलीपुरम के किनारे स्थित है। रहस्यमयी पत्थर का यह विशाल गोला एक ढलान वाली पहाड़ी पर, 45 डिग्री के कोण पर बिना लुढ़के टिका हुआ है। यह पत्थर कृष्णा बटर बॉल के नाम से मशहूर है। माना जाता है कि यह कृष्ण के प्रिय भोजन मक्खन का प्रतीक है, जो खुद स्वर्ग से गिरा है।
कृष्णा बटर बॉल की खास बातें 
यह पत्थर आकार में 20 फीट ऊंचा और 5 मीटर चौड़ा है। जिसका वजन लगभग 250 टन है। अपने विशाल आकार के वाबजूद कृष्णा की यह बटर बॉल भौतिक विज्ञान के ग्रेविटी के नियमों की उपेक्षा करते हुए पहाड़ी की 4 फीट की सतह पर, अनेक शताब्दियों से एक जगह पर टिकी हुई है। देखने वालों को महसूस होता है कि यह पत्थर किसी भी क्षण गिरकर इस पहाड़ी को चकनाचूर कर देगा जबकि पत्थर का अस्तित्व आज तक एक रहस्य बना हुआ है। अनेक वैज्ञानिक इसके बारे में अलग अलग सिद्धांतों का प्रतिपादन करते हैं।