दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट, जानें किस नंबर पर है भारतीय पासपोर्ट
हर किसी को पता है कि दुनिया में घूमने के लिए पासपोर्ट होना बेहद जरूरी है। लेकिन दुनिया मे कुछ ऐसे भी देश हैं, जिनके पासपोर्ट इतने ताकतवर है कि आपको दुनिया घूमने में कही भी दिक्कत नही होती है। तो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में आपको हम ऐसे ही कुछ पासपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिन्हें दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट माना जाता है और ये भी जानेंगे कि पासपोर्ट के मामले में भारत किस स्थान पर है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2020 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान और सिंगापुर के पासपोर्ट दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट माने गए हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके जरिए आप बिना किसी वीजा के 191 देशो की सैर कर सकते हैं।
इससे पहले 2019 में जर्मनी के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट माना गया था।
वहीं डेनमार्क, इटली और लग्जमबर्ग जैसे देश तीसरे स्थान पर है। जबकि चौथे स्थान पर स्पेन, फ्रांस और स्वीडेन को रखा गया है।
इस लिस्ट में अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, बेल्जियम, आयरलैंड, ग्रीस और नार्वे जैसे 8 देशों को छठवें स्थान पर रखा गया है।
आपको बता दें कि इस लिस्ट में भारतीय पासपोर्ट 84वें नम्बर पर है। और इसका मोबीलिटी स्कोर 58 है। यानी अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है, तो आप बिना वीजा के 58 देशो का भ्रमण कर सकते हैं।
हालांकि इस लिस्ट में इराक और अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर काबिज हैं। इराकी नागरिक बिना वीजा का 27 देशों की यात्रा कर सकता है, वहीं अफगानिस्तान के नागरिक बिना वीजा के 25 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
जाने दुनिया के ताकत वर पासपोर्टों के बारे में।