जाने उस शख्स के बारे में जो अपने ट्विटर फॉलोअर को बंटेगा 64 करोड़ रुपए।

अरबपति शख्स अपने Twitter फोलोवर्स में बांटेगा 64 करोड़ रुपये, जानें वजह
एजेंसी,टोक्यो
जापान की एक फैशन कंपनी के मालिक युसाकु मीजावा ट्विटर पर उन्हें फॉलो करने वाले लोगों को 64 करोड़ रुपए की रकम बांटने जा रहे हैं। इसे वह एक सामाजिक प्रयोग बताते हैं जिससे दिखेगा कि क्या पैसों से वाकई लोगों की खुशी बढ़ जाएगी।
ट्वीट किया था : मीजावा अपने फॉलोअरों में से 1,000 लोगों को चुनेंगे और उनमें से प्रत्येक को जापानी मुद्रा में 10 लाख येन (यानि 64 करोड़ रुपए) की रकम देंगे। इसके लिए उन्होंने एक जनवरी को एक ट्वीट किया था और जिन लोगों ने उसे रिट्वीट किया, उसमें से ही एक हजार लोगों को यह रकम मिलेगी। इस पैसे का इनमें से हर एक के जीवन पर कैसा और क्या असर होगा, अरबपति कारोबारी की यही जानने में दिलचस्पी है। इसका पता वे नियमित अंतराल पर सर्वेक्षणों से लगाएंगे।
गंभीर सामाजिक प्रयोग बताया : अपने यूट्यूब चैनल पर डाले एक वीडियो में मीजावा ने इसे एक गंभीर सामाजिक प्रयोग बताया और उम्मीद जताई कि इसमें अकादमिक विशेषज्ञों और अर्थशा्त्रिरयों की भी दिलचस्पी होगी। इस पर जापान के दाई-इचि लाइफ रिसर्च इंस्टीट्यूट में वरिष्ठ अर्थशास्त्री तोषीहीरो नागाहामा कहती हैं, मूल आय का मतलब है एक नियमित न्यूनतम राशि जो किसी को सुरक्षा की भावना दे, जो मीजावा दे रहे हैं वो बिल्कुल अलग है।
मीजवा वही इंसान हैं जो ऐलन मस्क के स्पेसएक्स विमान में बैठकर चंद्रमा का चक्कर लगाने वाले दुनिया के पहले निजी यात्री होंगे। कलाकृतियों और स्पोर्ट्स कारों पर बड़े-बड़े खर्च करने वाले कारोबारी के रूप में उनकी काफी प्रसिद्धि है।