भारतीय क्रिकेट में एक अपनी ऑलराउंडर छवि बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने नव वर्ष के प्रथम दिन विदेशी मंगेतर नताशा स्तांकोविक से सगाई करी आइए जाने एक कुशल अभिनेत्री मॉडल नताशा स्तांकोविक के बारे में।
नताशा स्तांकोविक भारतीय फ़िल्म उद्योग, बॉलीवुड में एक मॉडल, नर्तकी व अभिनेत्री हैं। इनका जन्म ४ मार्च, 1992 को नोवि सैड, सर्बिया में हुआ था।यहाँ इन्होंने १७ वर्ष तक नृत्य विद्यालय में बैले नृत्य सीखा और फिर सर्बिया में मॉडलिंग शुरु की। रोमानिया में २००१ में इन्होंने कला व छायांकन में स्नातक तक की शिक्षा पूरी की। कला में ही परास्नातक की शिक्षा कला विश्वविद्यालय, बेलग्रेड, सर्बिया से पूरी की। २०१२ में मुंबई आने के पश्चात इन्होंने विज्ञापनों के लिये काम करना शुरु किया। जॉनसन & जॉनसन, ड्युरेक्स जैसे विभिन्न उत्पादों के विज्ञापनों में नजर आने के बाद इन्होंने फ़िल्मों का रूख किया। २१ सितम्बर, २०१४ को बिग बॉस में प्रतिभागी बनी। २०१४ की फ़िल्म हॉलीडे में अक्षय कुमार के साथ एक छोटे रोल, सत्याग्रह में एक नृत्य और बिगबॉस के आठवें श्रृंखला में अभिनय कर के इन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।हिन्दी फ़िल्मों में टिके रहने और बिगबॉस के नियमों के लिये इन्होंने हिंदी भाषा सीखनी शुरु कर दी।
नताशा स्तांकोविक | |
---|---|
जन्म | 4 मार्च 1992 (आयु 27) नोवी सैड, सर्बिया |
आवास | मुंबई, भारत |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
ऊंचाई | ५ फ़ुट ७ इंच |