ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने नया कमाल कर दिखाया है। टेलर के नाम अब न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के 7172 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने यह कमाल कर दिखाया।
टेलर ने तोड़ा फ्लेमिंग का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की तरफ से 99वां टेस्ट मैच खेलने उतरे टेलर ने 174 पारियों में 46.28 की औसत से कुल 7174 रन बनाए हैं। जिसमें 19 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट मैचों में उनके नाम तीन दोहरे शतक बनाने का रिकॉर्ड है। उनके नाम 290 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने का भी रिकॉर्ड है।
न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट रन
टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब रोस टेलर के नाम हो गया है। 99 टेस्ट में उनके नाम 7174 रन हो गए हैं। दूसरे नंबर पर 7172 रन के साथ पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग हैं। पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम 6453 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।