दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता की प्रेम कहानी

सीएम केजरीवाल की इस अदा पर दिल दे बैठी थीं सुनीता, जानें ये रोमांटिक लव स्टोरी...
आइए जानते हैं दिल्ली के सीएम केजरीवाल की प्रेम कहानी के बारे में...
दिल्ली के सीएम अरविंद आम आदमी पार्टी के संयोजक है, और इनकी आम लोगों वाली जीवनशैली भी है, लेकिन केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की प्रेम की कहानी बेहद दिलचस्प है।
सीएम केजरीवाल के साधारण से रहन-सहन को देखकर बहुत कम लोग ही विश्वास कर पाएंगे कि उन्होंने किसी लड़की को प्रपोज भी किया होगा। जानकारी के अनुसार, सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता को सिर्फ प्रपोज ही नहीं किया, उन्होंने शादी के लिए जल्द ही राजी कर लिया था।
सीएम अरविंद 16 अगस्त साल 1968 में जन्में थे। सीएम केजरीवाल के बारे कम लोगों को ही पता होगा कि लव मैरिज हुई थी। केजरीवाल और सुनीता की लव स्टोरी आईआरएस ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई थी।
भारतीय राजस्व सेवा की परीक्षा पास करने के बाद अरविंद और सुनीता नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहली बार मिले थे। इस मुलाकात के बाद सुनीता-अरविंद के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रोजाना घंटों साथ बीताने लगे।
दोनों में गहरी दोस्ती होने के बाद भी केजरीवाल कभी सुनीता को अपने दिल का हाल नहीं बता पाए। अरविंद केजरीवाल को सुनीता के सामने अपने प्यार का इजहार करने में कई महीने लगे।
केजरीवाल अब भी बड़ी आत्मीयता से उस दिन को याद करते हैं, जब उन्होंने पहली बार सुनीता के सामने अपना प्रपोजल रखा था। सीएम केजरीवाल ने एक बार मीडिया से कहा था, 'एक दिन अकादमी में मैंने उनके दरवाजे पर दस्तक दी और उनके सामने प्रपोजल रख दिया।'
अपनी बात कहने से पहले असविंद ने कभी सोचा भी नहीं था कि सुनीता उन्हें फौरन हां कर देंगी। अरविंद कहते हैं कि जैसे ही उन्होंने सुनीता को प्रपोज किया उन्होंने झट से हां कर दिया था।
सुनीता को अरविंद के अंदर एक साफ दिल वाला साहसी और निष्पक्ष व्यक्ति दिखा । सुनीता हमेशा चाहती थीं कि उनका सपनों का राजकुमार ईमानदार होने के साथ देशसेवा को भी प्राथमिकता देने वाला हो।
दरअसल, दोनों एक ही जाति से आते थे और राजस्व सेवा में चयनित हो चुके थे, इसलिए दोनों के परिवार वालों ने आसानी से इस रिश्ते के लिए हां कर दिया।
राजनीति में आने से पहले अरविंद केजरीवाल Indian Revenue Services Academy Nagpur में थे। अरविंद अपने काम को लेकर बेहद ईमानदार थे। उनकी सादगी, मृदुभाषी नेचर को देख सुनीता ने उनको अपना दिल दे दिया था।
गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल की शादी अगस्त 1994 में हुई थी। अब अरविंद केजरीवाल और सुनीता के बेटी हर्षिता और बेटा पुलकित है।