कैसे एक साधारण स्लोवेनिया मॉडल से प्रथम अमेरिकन महिला बनी मेलानिया ट्रंप।

कैसे एक साधारण स्लोवेनिया मॉडल से प्रथम अमेरिकन महिला बनी मेलानिया ट्रंप।
मेलानिया ट्रम्प स्लोवेनिया मॉडल थी उन्होंने मात्र 16 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इनका  जन्म 26 अप्रैल 1970 में नोवो मेस्टो में हुआ था और वे स्लोवेनिया के युगोस्लाव गणराज्य सेवानिका में बड़ी हुई।और उनके माता पिता ने उनका नाम मेलानिजा नेव्स रखा था। वह रोमन कैथोलिक धर्म से संबंध रखती है।
उन्होंने मिलान और पेरिस में एक फैशन मॉडल के रूप में काम किया, बाद में 1996 में न्यूयॉर्क शहर में चली गईं। उनका मॉडलिंग करियर आइरीन मैरी मॉडल और ट्रम्प मॉडल मैनेजमेंट से जुड़ा था।
उनके पिता, विक्टर नॉव्स (जन्म: 24 मार्च, 1944), पास के शहर राडिषी से थे और एक राज्य के स्वामित्व वाले वाहन निर्माता के लिए कार और मोटरसाइकिल डीलरशिप प्रबंधित करते थे। उनकी माँ अमलिजा (नी उल्किनिक) (9 जुलाई, 1945) राका गाँव से आयीं और उन्होंने सेविनिका में बच्चों के कपड़ों के निर्माता जुत्रंजका में एक पैटर्नमेकर के रूप में काम किया। बचपन में मेलानिया और कारखाने के श्रमिकों के बच्चों ने फैशन शो में भाग लिया करते थे। उसकी एक बड़ी बहन, इनेस है, जो एक कलाकार है और उनकी "लंबे समय तक विश्वासपात्र", और एक बड़ा सौतेला भाई है जिनसे वे कभी नहीं मिली है। मेलानिया के बड़े भाई कथित तौर पर अपने पिता के पिछले रिश्ते से हैं।
डोनाल्ड ट्रंप से उनकी मुलाक़ात न्यूयॉर्क में फैशन वीक के दौरान 1998 में हुई थी, उन्होंने सात साल तक ट्रंप को डेट किया। उस समय ट्रंप राजनीति में नहीं थे, पहले ट्रंप ने मेलानिया को प्रपोज किया था और लगभग 1.5 मिलियन की अंगूठी पहनाई थी।
2001 में, मेलानिया संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थायी निवासी बन गयीं और उनको ग्रीन कार्ड मिला। उन्होंने 2005 में डोनाल्ड ट्रम्प से शादी की और  ट्रंप की तीसरी पत्नी बनी। 2006 में अमेरिकी नागरिकता प्राप्त की। वह संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर पैदा हुई दूसरी पहली महिला (लुईसा एडम्स के बाद) है, पहली प्राकृतिक अमेरिकी नागरिक और पहली गैर-देशी अंग्रेजी वक्ता ।
उन्हें अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति की पत्नी होने का सौभाग्य 2017 में प्राप्त हुआ।
ट्रंप से उनको एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई जिसका नाम बैरोन ट्रंप है।
ट्रम से प्रेम कहानी।
सितंबर 1998 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। तब मेलानिया की उम्र 28 और ट्रम्प की उम्र 52 साल थी।मेलानिया न्यूयॉर्क आई थीं। यहां संयोगवश उनकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रम्प से हुई और ट्रम्प को पहली नजर में ही प्यार हो गया था।
कहा जाता है कि ट्रम्प किसी और महिला के साथ पार्टी में आए थे, लेकिन जब वह महिला बाथरूम में थी, तब ट्रम्प की नजर मेलानिया से हुई थी। तब मेलानिया पेरिस और मिलान में एक मॉडल के रूप में चर्चित हो चुकी थीं। यह तब की बात है जब ट्रम्प अपनी दो बीवियों को तलाक दे चुके थे। हाई सोसायटी सर्कल में ट्रम्प एक जाना पहचाना नाम थे।
अलग होने के बाद फिर साथ आए
2000 में ट्रम्प ने रिफॉर्म पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा था। तब दोनों अलग हो गए थे। ब्रेकअप के बाद ट्रम्प ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मेलानिया की खूब तारिफ की थी और उन्हें महान महिला बताया था और कहा था कि वे उन्हें मिस करेंगे। इसके कुछ महीनों बाद ही दोनों एक बार फिर साथ आ गए।
सात साल बाद रचाई शादी।
डोनाल्ड ट्रम्प के साथ रिश्ता बनाने में मेलिनिया थोड़ी हिचकिचाई थीं, क्योंकि तब ट्रम्प की इमेज बहुत अच्छी नहीं थी, लेकिन आखिरकार उन्हें भी ट्रम्प से प्यार हो गया। सात साल साथ रहने के बाद 22 जनवरी 2005 को दोनों ने शादी कर ली थी। इसके बाद ही मेलेनिया ने अमेरिका की नागरिकता हासिल की थी। दोनों का एक बेटा है।