कौन है भारत की सबसे प्राचीन मस्जिद


केरल की चेरामन जुमा मस्जिद।


केरल के कोडंगलूर तालुक के मेथला गांव में स्थित है।चेरामन जुमा मस्जिद भारत की प्रथम जुमा मस्जिद है।दंतकथाओं के अनुसार चेरामन पेरुमल एक बार अरब की तीर्थ यात्रा पर गए जहां जेद्दा में उनकी मुलाकात धर्म प्रचारक से हुई। उसके बाद चेरामन ने इस्लाम धर्म ग्रहण कर लिया और अपना नाम तजुद्दीन रख लिया। उनकी शादी जेद्दा के तत्कालीन राजा की बहन से हुई और वे यहां बस गए। अपनी मृत्यु से पुर्व उन्होंने जेद्दा के राजा को केरल के शासकों के नाम कुछ पत्र दिए जिसमें केरल में इस्लाम के प्रचार में सहायता करने का अनुरोध किया गया था।जेद्दा के राजा केरल आए और कोडुंगलूर के राजा से मिले और उन्होंने कोडुंगलूर के राजा को एक मस्जिद बनाने में सहायता की।

























































चेरामन जुमा मस्जिद
Cheraman Juma Masjid
Cheraman Juma Masjid.jpg
पुननिर्माण के बाद चेरामन जुमा मस्जिद

धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताइस्लाम
डिस्ट्रिक्टत्रिश्शुर
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिमेथला,कोडंगलूर
राज्यकेरल
वास्तु विवरण
निर्माण पूर्ण629 ईस्वी
आयाम विवरण
लम्बाई61 मी.
चौड़ाई24 मी.


 

वस्तूकला


 मस्जिद का आकार और निर्माण हिंदुओं ने हिंदू कला और वास्तुशिल्प के आधार पर किया था। मस्जिद के साथ तीन महान इस्लाम धर्म अनुयायियों की कब्रें हैं तथा भारत की पहली और विश्‍व की दूसरी ऐसी जगह है जहां जुमा नमाज शुरु हुई थी।


 

अरबो का आगमन


चेरामन मस्जिद का निर्माण पैगंबर हजरत मुहम्मदसाहब के जीबनकाल में हुआ था और अरब के बहार बनने वाली विश्व की प्रथम मस्जिद थी। जब अरब के मुसलमानों का व्यापार की दृष्टि से भारत के दक्षिणी तट पर आगमन हुआ तो उस समय मुस्लिम धर्म प्रचारक दबान दीमार सहाब ने केरल के तटीय इलाको में कई मस्जिदो के निर्माण कराया।