पिता के नक्शेकदम पर अर्जुन तेंदुलकर, जानिए क्या करते हैं सचिन तेंदुलकर के बेटे

 पिता के नक्शेकदम पर अर्जुन तेंदुलकर, जानिए क्या करते हैं सचिन तेंदुलकर के बेटे


: वर्ल्ड क्रिकेट में शायद ही कोई ऐसा होगा जो सचिन को नहीं जानता हो। हालांकि बहुत कम लोगों को सचिन तेंदुलकर के बेटे (Sachin Tendulkar Son) के बारे में पता होगा। सचिन तेंदुलकर के बेटे का नाम अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) है और वह भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए क्रिकेटर बनना चाहता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में बताने जा रहे हैं।

 अर्जुन तेंदुलकर का शुरूआती जीवन।

अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सितंबर 1999 को मुंबई में हुआ, अब अर्जुन तेंदुलकर की उम्र (Arjun Tendulkar Age) 20 साल है। अर्जुन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर के एकलौते बेटे हैं। सचिन तेंदुलकर की बेटी (Sachin Tendulkar Daughter) और अर्जुन तेंदुलकर की बड़ी बहन का नाम (Arjun Tendulkar Sister Name) सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) है। भारतीय खेलों के इतिहास में उन्हें जूनियर तेंदुलकर के रूप में जाना जाता है। अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता के सपने को पूरा करने की तैयारी में जुट गए हैं और एक विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर बनना चाहते हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की है। इस स्कूल में ज्यादातर बच्चे केवल अमीर घरों के पढ़ते हैं। अर्जुन तेंदुलकर के पर्सनल लाइफ की बात करें तो अब तक उनका किसी के साथ अफेयर की कोई खबर नहीं आई है। अर्जुन तेंदुलकर की हाइट (Arjun Tendulkar Height) 5 फुट 7 इंच (170 सेमी) और (Arjun Tendulkar Weight) वजन लगभग 60 किलोग्राम (132 पाउंड) है। उनका हेयर कलर ब्लैक है और आई कलर डार्क ब्राउन है, उनकी राशि तुला है।

अर्जुन तेंदुलकर का करियर।

अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं। वह गेंदबाजी के साथ ही अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने महज आठ साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्हें जल्द ही अपना पहला प्रोफेशनल मैच खेलने का मौका मिला जब उन्हें अंडर 13 टूर्नामेंट के लिए चुना गया। यह मैच 2010 में पुणे में आयोजित किया गया था और 22 जनवरी 2010 को खेला गया यह मैच उनके क्रिकेट करियर का पहला मैच था। उनकी बल्लेबाजी शैली की बात करें तो वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वह एक ऑलराउंडर हैं। उनकी आक्रामक खेल शैली उन्हें अन्य खिलाड़ियों से आगे रखती है।

अर्जुन तेंदुलकर बीसीसीआई टूर्नामेंट के लिए पश्चिम क्षेत्र के मैचों के लिए मुंबई अंडर-14 के लिए अंडर-14 में जून 2012 में अपना पहला शतक बनाया। बाद में उन्हें बीसीसीआई टूर्नामेंट में भी खेलने का मौका मिला। अर्जुन तेंदुलकर गेंद को स्विंग कराने में सक्षम है। अर्जुन अपने गेंदबाजी एक्शन में कोच अतुल गायकवाड़ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

गायकवाड़ को बैंगलोर के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में भी काम करने का अनुभव है और उन्होंने अर्जुन को उनके क्रिकेट करियर के शुरूआती चरण में बहुत मदद की है। गायकवाड़ के अलावा अर्जुन ने अपने पिता की टीम के साथी सुब्रतो बनर्जी के साथ भी ट्रेनिंग लिया है। सुब्रतो बनर्जी भारतीय टेस्ट गेंदबाज उमेश यादव और विदर्भ के खिलाड़ी रजनीश गुरबानी के साथ भी काम कर चुके हैं।जनवरी 2017 में उन्होंने एडिलेड में ब्रैडमैन ओवल में सीसीआई इलेवन का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने ओपनर बल्लेबाज के रूप में अपने पहले मैच में तेजी से 48 रन बनाए और गेंद के साथ भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए। जुलाई 2017 में उन्हें इंग्लैंड में नामीबिया के अंडर-19 टीम के खिलाफ खेलने के लिए एमसीसी टीम में भी शामिल किया गया और इस दौरान उन्होंने चार विकेट लिए।

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की टी20 मुंबई लीग में अपनी शुरुआत कर चुके हैं। आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स ने अर्जुन को पांच लाख रुपये में ख़रीदा था। अर्जुन तेंदुलकर की बेस प्राइस 1 लाख रुपये थी। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को श्रीलंका में चार दिवसीय मैचों के लिए भारत के अंडर -19 टीम में चुना गया था। श्रीलंका के खिलाफ यूथ टेस्ट में डेब्यू पर उन्होंने सबका ध्यान आकर्षित किया था। इस मौके पर सचिन ने मिड-डे से कहा था कि हम भारतीय अंडर-19 टीम में अर्जुन के चुने जाने पर खुश हैं। यह उनके क्रिकेट जीवन का एक महत्वपूर्ण सफ़र है। सचिन ने आगे कहा कि अंजलि और मैं हमेशा अर्जुन को उसकी पसंद का समर्थन करेंगे और उसकी सफलता के लिए प्रार्थना करेंगे।

अर्जुन तेंदुलकर जब सुर्खियों में रहे।

अर्जुन तेंदुलकर भारतीय टीम को नेट्स में भी गेंदबाजी कर चुके हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के 2019 विश्व कप अभियान के दौरान भी उन्होंने नेट्स पर भी गेंदबाजी की थी और टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री उनसे काफी प्रभावित हुए थे। अर्जुन तेंदुलकर 2016 में लॉर्ड्स में विश्व कप फाइनल की तैयारी में भारतीय महिला टीम को गेंदबाजी के लिए भी चर्चा में रहे। हाल ही में वह इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक जॉनी बेयरस्टो अपनी एक यॉर्कर से चोटिल कर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टेस्ट से पहले जॉनी बेयरस्टो के पैर के अंगूठे को चोटिल कर दिया था। अर्जुन ने 2017-18 कूचबिहार ट्रॉफी में मुंबई अंडर-19 के लिए सिर्फ 5 मैचों में 19 विकेट लिया था।